{"_id":"6772e60eecfba8cf2908fd2d","slug":"weather-will-change-in-24-hours-frost-likely-for-three-days-auraiya-news-c-211-1-aur1005-120531-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 24 घंटे में बदलेगा मौसम, तीन दिन पाला गिरने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 24 घंटे में बदलेगा मौसम, तीन दिन पाला गिरने के आसार
विज्ञापन
औरैया। पश्चिमी हवाओं के कारण आने वाले 24 घंटे में मौसम तेजी से बदलेगा। तीन दिनों तक पाला गिरने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। वहीं हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। इन तीन दिनों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है।
पिछले दो दिनों से पश्चिमी हवाओं का असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। मौसम में ठंडक का एहसास रात में ही नहीं दिन में भी होने लगा है। सोमवार को पूरे दिन शीत लहर चली। बादलों के छाने से सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। इसके चलते सोमवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की गति औसतन सात से 10 किलो मीटर प्रति घंटा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रिकार्ड की गई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि इन दिनों दिनों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंच सकता है। तो वहीं हल्की बारिश की संभावना भी है। तीन जनवरी 2025 के बाद से अधिकतम तापमान में तेजी आएगी। इधर मौसम के सख्त तेवर के चलते सोमवार के दिन की शुरूआत देरी से हुई। तो वहीं शाम को ठंडक के चलते बाजार जल्दी बंद हो गए। बाजारों में ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर ही ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मौसम का पूर्वानुमान
दिनांक अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
30 दिसंबर - 18.5 - 7.1
31 दिसंबर - 21.2 - 7.0
एक जनवरी - 21.2 - 5.1
दो जनवरी - 22.0 - 5.0
तीन जनवरी - 25.0 - 6.0