{"_id":"591ca0504f1c1bab70f22d50","slug":"weather-reflex-shadow-dark-in-the-afternoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम पलटा, दोपहर में छाया अंधेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम पलटा, दोपहर में छाया अंधेरा
अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 18 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
बारिश में जाते राहगीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी का सामना कर रहे जिले के लोगों ने बुधवार दोपहर को राहत महसूस की। अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी के साथ ही अंधेरा छा गया। रुरुगंज में एक मिनट तक ओले गिरे। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 20 व 21 मई को बारिश हो सकती है।
बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और भीषण गर्मी से राहत मिल गई। पूरे जिले में बूंदाबांदी हुई। रुरुगंज क्षेत्र में एक मिनट छोटे छोटे ओले भी गिरे। बारिश से अचानक ही मौसम सुहाना हो गया। अंधेरा छाने से एकदम लोगों को बेचैनी हुई मगर कुछ देर में सब सामान्य हो गया।
इसके बाद घर में घुसे लोग भी बाहर सैर पर निकल पड़े और जमकर सुहाने मौसम का लुत्फ उठाया। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29.8 रहा। मौसम की आर्द्रता सुबह 64 रिकार्ड की गई जो दोपहर में घटकर 46 हो गई। हवाओं की गति 9.0 रही ये हवायें पूर्व की ओर चलीं। मौसम विशेषज्ञ डा. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि 20 व 21 मई को बिजली कड़कने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम ऐसे ही बदलता रहेगा।