फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Weather changed, patients increased in OPD

Auraiya News: मौसम ने बदली करवट, ओपीडी में बढ़े मरीज

Mon, 21 Oct 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Weather changed, patients increased in OPD
एरवाकटरा। मौसम में बदलाव लोगों को बीमार करने लगा है। वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। त्वचा संबंधी मरीज भी बढ़े हैं। सरकारी अस्पताल पहुंचने वालों में इसी तरह के मरीज ज्यादा हैं।
विज्ञापन

एरवाकटरा सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा दिखाई दिया। जहां पिछले माह ओपीडी में रोजाना औसतन 70 से 80 मरीज पहुंचते थे। अब पिछले एक सप्ताह से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़कर करीब दोगुनी हो गई है। सोमवार को ओपीडी में दोपहर दो बजे तक 160 मरीजों ने पर्चा बनवाकर अपना इलाज करवाया।
विज्ञापन


ओपीडी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह चौहान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ओपीडी में मरीजों की संख्या 150 से लेकर 200 के बीच हो रही। मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार, श्वास रोग, चर्म रोग आदि मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसकी चपेट में अधिकांश बुजुर्ग और बच्चे आ रहे हैं। सीएचसी में आने वाले मरीजों की जरूरत पड़ने पर खून की जांच कराकर उन्हें रोग के अनुसार इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed