फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   weather,AURIYA NEWS

ठंडी हवाएं गिराएंगी रात का तापमान

Thu, 04 Feb 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
weather,AURIYA NEWS
औरैया। ठंडी हवाएं तीन दिनों तक अपना प्रभाव दिखाएंगी। इसके चलते स्थानीय स्तर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। इधर, पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सुबह हल्की ठंड रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के समय हवाएं छह से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम-पूरब दिशा से चलीं। रात को हवाएं नौ से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरब दिशा में चलीं। मौसम में आर्द्रता अधिकतम 74 और न्यूनतम 32 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर के समय सूरज निकलने से तापमान बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शुक्रवार से चलने वाली ठंडी हवाओं का असर तापमान पर होगा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed