{"_id":"5e0e39868ebc3e879b77fa2a","slug":"weather-auraiya-news-knp5359435185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाला पड़ने से आलू की फसल चौपट, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाला पड़ने से आलू की फसल चौपट, किसान चिंतित
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। सप्ताह भर से कड़ाके की ठंड व पाला पड़ने से आलू की फसल बर्बाद हो रही है। इससे आलू उत्पादक किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। इसके अलावा मटर, चना, लहसुन, प्याज व लाही की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत सहायल सैकड़ों एकड़ जमीन में बोई गई आलू , मटर, चना, लहसुन, प्याज व लाही की फसलें पाला गिरने से बर्बाद हो रही हैं। किसान चांटी यादव, दीपू मिश्रा, राम सुख व विवेक आदि ने बताया कि इस बार आलू की फसल बोई थी। भीषण ठंड में पाला पड़ने से आलू की फसल नष्ट हो चुकी है। किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, ऐसे में लागत निकलना मुश्किल लग रहा है। असू गांव के किसान चंद्रशेखर, किशनपाल, तुलाराम, सुशील व कलक्टर सिंह का कहना है कि उनके जैसे कई किसान एक एकड़ आलू की फसल में 30 से 35 हजार की पूंजी लगाकर खेती कर रहे हैं। पाला पड़ने से आलू की फसल खराब होने की कगार पर है। किसानों ने जिला प्रशासन से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।
---