फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wearing yellow clothes and worshiping Goddess Saraswati

Auraiya News: पीले वस्त्र धारण कर की मां सरस्वती की पूजा-अर्चना

Thu, 15 Feb 2024 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Wearing yellow clothes and worshiping Goddess Saraswati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर में एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी की ओर से वसंत पंचमी को लेकर बुधवार दोपहर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीले वस्त्रों को धारण कर क्रॉनिक अकादमी में काफी संख्या में लोग जुटे।
विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं इसी तरह से जिलेभर में कई जगह मां सरस्वती का पूजन किया गया। आयोजन में महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष एकता गुप्ता ने बताया कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। वसंत पंचमी मां सरस्वती की आराधना का पर्व है। इस दिन से ही वसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है।
विज्ञापन

इस मौके पर अनुराधा यादव, शांति गुप्ता, दामिनी गुप्ता समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। वहीं गायत्री शक्तिपीठ आर्यनगर में पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में मां सरस्वती के पूजन व पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को सम्पन्न कराया गया। अजीतमल कस्बा में वसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। कस्बा के मोहल्ला अंबेडकर नगर में मां सरस्वती का वैदिक मंत्रों द्वारा हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम आयोजक विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शिव महेश दुबे ने बताया की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की उत्पत्ति का यह दिन है। जो कि सुख, शांति व समृद्धि का प्रतीक है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अलावा कई संगठनों के लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed