फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   We will open the way to hell for those who kill cows: Yogi

गो हत्या करने वालों के लिए हम जहन्नुम के रास्ते खोल देंगे : योगी

Sun, 05 May 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 05 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
We will open the way to hell for those who kill cows: Yogi
बिधूना। कन्नौज सीट से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने आतंकियों के मुकदमे वापस ले लिए थे। वहीं विरासत टैक्स की तुलना औरंगजेब के जजिया कर से की।
विज्ञापन




बिधूना में तहसील दफ्तर के पीछे स्थित मैदान में योगी ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने जनता से प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी को फिर से आसीन करने के लिए शत-प्रतिशत मत देने की अपील की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण के रुझान के आधार पर भाजपा की 400 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि ये वही सपा है जिसने आतंकियों के मुकदमे वापस ले लिए थे। कोर्ट ने सपा के इस कृत्य पर कहा था कि ‘आप पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रहे हैं, बाद में इनको पदम पुरस्कार से नवाजेंगे क्या। देश में क्या संदेश जाएगा।’
विज्ञापन




सपा के शासन में मंदिरों पर होते थे हमले



उन्होंने कहा कि सबसे पहले अयोध्या के रामजन्म भूमि पर हमला हुआ था। जिसके बाद काशी में संकट मोचन मंदिर, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर यहां तक कि लखनऊ, अयोध्या व बनारस की कोर्ट में भी हमले हुए थे। आस्था, न्याय पालिका व सुरक्षा बलों पर खूब चोट हुई थी। ये वही आतंकी हमलावर थे। सपा ने बेशर्मी से सब मुकदमे वापस ले लिए। आज अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भव्य कार्यक्रम हो रहे हैं। होली, दीपावली व रामनवमी मनाई जा रही है। रामनवमी पर सूर्य की किरणों से भगवान राम का तिलक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




गठबंधन के घोषणा पत्र पर साधा निशाना



इस दौरान मुख्यमंत्री इंडी गठबंधन के घोषणा पत्र को निशाने पर लेते दिखे। उन्होंने इंडी गठबंधन के घोषणा पत्र पर कहा कि इसमें अल्पसंख्यकों के रुचिकर खानपान को लेकर छूट दिए जाने की बात कही गई है। यह तो सीधे गोमांस की ओर इशारा करता है। तीखे तेवर में कहा कि हम गो हत्या करने वालों के लिए जहन्नुम के रास्ते खोल देंगे। घोषणा पत्र में विरासत कर को लेकर मुख्यमंत्री ने इसे मध्यकाल के बर्बर मुगल बादशाह औरंगजेब के जजिया कर से तुलना की। कहा कि कोई भी सभ्य मुस्लिम अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता है। योगी आदित्यनाथ ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि क्या आप अपने पूर्वजों की संपत्ति को दूसरे के हवाले करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed