फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Waterlogging causes problems, people leaving with bricks

Auraiya News: जलभराव से दिक्कत, ईंटें रखकर निकल रहे लोग

Sat, 06 Jun 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging causes problems, people leaving with bricks
फोटो-13- गली में भरा पानी और नाराजगी जतातीं महिलाएं।संवाद
मुरादगंज। कस्बे में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने का खामियाजा यहां के लोगों को उठाना पड़ रहा है। यहां की गलियां टापू बनी हुई हैं।
विज्ञापन

बारिश में तो हालात और भी बदतर होते हैं। इसे बावजूद ब्लॉक के अधिकारी अनसुनी कर रहे हैं। वहीं, ग्राम प्रधान और सचिव चुप्पी साधे हैं। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार को घरों के बाहर निकलकर रोष जताया।
कस्बे के निवासी रामनरेश, गोविंद, विमल किशोर, अशोक, अन्नू, गोपाल, राकेश, पंकज, शिवांग और तेजस ने बताया कि इस समस्या को लेकर ब्लॉक और तहसील स्तर पर कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नालियों की सफाई के अभाव में घरों का गंदा पानी गलियों में भर रहा है। इसके कारण स्थानीय निवासियों को अपने घरों से बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को दरवाजे के सामने ईंटें रखकर निकलना पड़ रहा है। गंदे पानी से सड़ांध उठ रही है। वहीं लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। जलभराव की यह समस्या कस्बे की कई गलियों में है लेकिन सबसे ज्यादा हालात अयाना रोड स्थित विमल किशोर पांडेय के मकान वाली गली में गंभीर हैं। इस संबंध में सचिव अतुल तोमर ने बताया कि उन्होंने समस्या का संज्ञान लिया है और जल्द ही गली की सफाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------


मुरादगंज में जलभराव से परेशान लोगों ने दिया ज्ञापन

अजीतमल। मुरादगंज के मोहल्लों में लगभग 50 लोगों को जलभराव होने से घर से निकलने की समस्या बनी हुई है। इससे परेशान लोग शनिवार को अजीतमल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और सीडीओ को ज्ञापन दिया।

मोहल्लेवासी राम नरेश चतुर्वेदी, अशोक कुमार, राजेश कुमार, अनमोल, अवध नारायण व अनुरुद्ध कुमार आदि ने 100 लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देकर अपनी व्यथा बताई। सीडीओ ने समस्या का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। (संवाद)

फोटो-13- गली में भरा पानी और नाराजगी जतातीं महिलाएं।संवाद

फोटो-13- गली में भरा पानी और नाराजगी जतातीं महिलाएं।संवाद

फोटो-13- गली में भरा पानी और नाराजगी जतातीं महिलाएं।संवाद

फोटो-13- गली में भरा पानी और नाराजगी जतातीं महिलाएं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed