फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water reached Kothipur and Phaphund Rajbaha

कोठीपुर और फफूंद रजबहा में पहुंचा पानी

Sun, 12 Jun 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Water reached Kothipur and Phaphund Rajbaha
10 जून के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद। कोठीपुर और फफूंद रजबहा में घसारा नहर से शनिवार सुबह पानी छोड़ दिया गया। दोनों रजबहों से जुड़े कुछ माइनरों में पानी पहुंचने लगा है। अब किसान धान नर्सरी की बोआई के साथ अन्य फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। पिछले एक माह से दोनों रजबहा सूखे पड़े थे। अमर उजाला ने 10 जून के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद सिंचाई विभाग हरकत में आया और अफसरों की फटकार के बाद पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

कोठीपुर और फफूंद रजबहों में पानी न आने से नौ माइनर भी सूखे पड़े थे। इससे क्षेत्र की करीब छह हजार हेक्टेयर सिंचित भूमि वाले किसान धान की नर्सरी की बोआई व अन्य फसलों की सिंचाई के लिए परेशान थे। शनिवार को सिंचाई विभाग ने घसारा नहर से कोठीपुर और फफूंद रजबहा में पानी छोड़ा तो किसानों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

रजबहा संघ के अध्यक्ष गिरधर भक्त मिश्र समेत कई किसानों ने बताया कि समय से पानी मुहैया कराया गया है। अब किसान आसानी से अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि दोनों रजबहों से नौ माइनरों में पानी जाता है। पानी अभी पूरी क्षमता के साथ नहीं छोड़ा गया है, लेकिन फिर भी इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सिंचाई शिवराज सिंह ने कहा कि रामगंगा कमांड से पांच हजार क्यूसेक पानी की मांग की गई है। फिलहाल जो पानी छोड़ा गया है, उससे रजबहा में पानी भेजा गया है। पूरी क्षमता के साथ पानी आते ही अन्य रजबहों में पानी छोड़ा जाएगा। जिससे किसान समय से फसलों की सिंचाई कर सकें।
इन क्षेत्र के किसानों को मिलेगा पानी
घसारा नहर मुख्य शाखा से निकले 30 किलोमीटर लंबे फफूंद व कोठीपुर रजबहा से मिलने वाले पानी से क्षेत्र की छह हजार हेक्टेयर भूमि की फसलों की सिंचाई की जाती है। फफूंद व कोठीपुर रजबहा से नौ माइनर केशमपुर, नगरिया, सेनपुर, फफूंद दायां, फफूंद बायां, शाह आलमपुर, सिंदुरिया आलमपुर, दौलतपुर, महतेपुर को पानी दिया जाता है। अब फफूंद और कोठीपुर रजबहा में पानी छोड़े जाने से सैकड़ों किसानों को लाभ मिलेगा।

मक्का की सिंचाई और धान नर्सरी के लिए तैयार होंगे खेत
शनिवार सुबह रजबहा में पानी आते ही किसान खेत तक पानी पहुंचाने में जुट गए। किसानों ने बताया कि खेतों में अगेती मक्का की फसल खड़ी है। इसके साथ ही धान बोआई के लिए नर्सरी तैयार की जा रही है। पानी आने से फसलों को काफी फायदा पहुंचेगा। किसान निजी नलकूप की सिंचाई से बचेगा और आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।

 फफूंद रजबहा में छोड़ा गया पानी। संवाद

फफूंद रजबहा में छोड़ा गया पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

कोठीपुर रजबहा में बहता पानी। संवाद

कोठीपुर रजबहा में बहता पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed