{"_id":"62c32e36be303e0a150f4ce1","slug":"water-purity-will-be-checked-auraiya-news-knp705854480","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांची जाएंगी पानी की शुद्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांची जाएंगी पानी की शुद्धता
विज्ञापन
औरैया। जल निगम हर घर जल हर घर नल के साथ ही लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए सजग हुआ है। विभाग की ओर से गांव में संचालित समूह की महिलाएं पानी की शुद्धता जांचेंगी। इसके लिए कई महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। हैंडपंप से पानी खराब आने पर उस पर लाल निशान लगाकर लोगों को पानी का इस्तेमाल करने से रोका जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश आबादी आज भी हैंडपंप से पानी पी रही है। लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से अब जल निगम पानी की शुद्धता की जांच कराने जा रहा है। हालांकि पहले भी इसके लिए अभियान चलाया जा चुका है। विभाग को कुछ गांव के हैंडपंपों से दूषित पानी आने की शिकायतें भी मिली हैं।
इसे लेकर गांव में संचालित समूह के साथ ही विभाग जल सखियों का चयन भी कर रहा है। टीमें हैंडपंप में पानी के मानक का पता लगाएंगी कि पानी में पाए जाने वाले तत्व मानक के अनुरूप है कि नहीं। जिससे लोग पानी का इस्तेमाल कर बीमार न हो। सखियां व समूह की महिलाएं लोगों को शुद्ध पानी के लिए जागरूक भी करेंगी। इसके लिए उन्हें किट मुहैया कराई गई है। पूर्व में कई महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता जल निगम संजीत कटियार ने कहा कि जल सखियां गांव में पानी की शुद्धता जांचेंगी। जिस हैंडपंप का पानी मानक के विपरीत पाया जाएगा। उस हैंडपंप पर लाल निशान लगाकर लोगों को पानी पीने से रोका जाएगा, ताकि लोग उसे पीने से बीमार न हो और शुद्ध पानी इस्तेमाल कर सकें। कुछ सखियां काम कर रही हैं, कुछ का चयन भी किया जा रहा है।