{"_id":"614783088ebc3eb72e5e65de","slug":"water-logging-on-roads-auraiya-news-knp6531877105","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढ़ों में तब्दील हुए सड़क बनी जान लेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढ़ों में तब्दील हुए सड़क बनी जान लेवा
विज्ञापन
अरियारी कस्बे के निकट सड़क के गड्ढ़े में भरा पानी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का सपना जिले में पूरा होता नहीं दिख रहा। औरैया-बेला-कन्नौज मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे इसकी हकीकत बयान कर रहे हैं। कन्नौज, कानपुर देहात, इटावा के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला दिबियापुर-बेला-कन्नौज मार्ग बदहाल होने से राहगीरों को हादसे का डर सता रहा है।
इस मार्ग पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढ़ों में बारिश से पानी भर गया है। राहगीर लापरवाह अधिकारियों को कोसते दिख रहे हैं। मार्ग पर कुछ स्थानों पर एक-एक फीट गहरे गड्ढ़े हो चुके हैं। अरियारी कस्बे के समीप गड्ढ़ों की जानकारी ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग, ब्लॉक, तहसील के अधिकारियों को दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कि यदि शीघ्र सड़क को गड्ढ़ों से मुक्त न किया गया, तो वह लोग सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
लोगों ने बताई समस्या
पूर्व प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि हर साल बारिश के पहले इस मार्ग पर विभाग द्वारा मामूली डामर डलवाकर खानापूरी की जाती है। बरसात आते ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं। रात में कई बार यहां हादसे हो चुके हैं। लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
बिल्लू यादव ने बताया कि सड़क पर गड्ढों की सूचना विभागीय अधिकारियों को कई बार दी गई। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। सरकार की गड्ढा मुक्त योजना को जिले के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पलीता लगा रहे हैं।
प्रबल प्रताप ने बताया कि दो दिन की बारिश में दिबियापुर-बेला कन्नौज मार्ग असेनी से लेकर बेला तक बुरी तरह उखड़ चुका है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। दिन में कई बार यहां से बाइक पर गुजरने वाले राहगीर गिरकर चुटहिल होते हैं।
अजीत यादव ने बताया कि हर साल बरसात में सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते हैं। दिन में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों की गाड़ियां यहां से निकलती हैं। लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। सड़क के बीच गड्ढे होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
पुलिया टूटने से अछल्दा-बिधूना मार्ग बंद
औरया। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर हरचंदपुर रजबहा के ऊपर से निकली पुलिया क्षतिग्रस्त होने से मार्ग बंद हो गया है।
सिंचाई विभाग की ओर से कई सालों पहले अछल्दा-बिधूना मार्ग पर पुलिया का निर्माण कराया गया था। लगभग साढ़े चार साल पहले अछल्दा-बिधूना मार्ग के निर्माण के दौरान संबंधित विभाग ने पुरानी पुलिया के ऊपर ही सीसी सड़क बना दी थी। जबकि अंडरग्राउंड पुलिया को मजबूत नहीं किया गया था। भारी वाहनों के आवागमन के कारण एक सप्ताह पहले इस पुलिया का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। बावजूद इसके संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। वाहनों का आवागमन बंद न होने और क्षतिग्रस्त पुलिया का हिस्सा ठीक न किए जाने के कारण रविवार सुबह पुलिया धंस गई। अब इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। लोगों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त पुलिया को अतिशीघ्र ठीक कराने की मांग की है। (संवाद)