फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   water logging in railway over bridge

रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे गड्ढें, जलभराव बना मुसीबत

Mon, 12 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
water logging in railway over bridge
अछल्दा(औरैया)। अछल्दा-फफूंद मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसस वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात में गड्ढों में जलभराव हो जाने से दिक्कत और बढ़ जाती है। दोपहिया वाहन सवार अक्सर गड्ढों में फंसकर चुटहिल होते रहते हैं।
विज्ञापन

अछल्दा-फफूंद मार्ग पर डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर का रेलवे ओवर ब्रिज बना हुआ है। पुल निर्माण के दौरान इसके नीचे की सड़क लोक निर्माण ने नहीं बनवाई थी। पुल बने एक वर्ष का समय बीत गया, लेकिन सड़क ज्यों की त्यों पड़ी है। इस समय ओवरब्रिज के नीचे गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इलाकाई लोगों के कई बार मांग करने पर इन गड्ढों के आसपास मिट्टी डलवा दी गई है, लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वहीं, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जल्द सड़क बनवाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed