{"_id":"614785bb8ebc3e882b7275b1","slug":"water-logging-in-railway-colony-auraiya-news-knp653192780","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी न होने से रेलवे कालोनी में भरा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी न होने से रेलवे कालोनी में भरा बारिश का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। रेलवे कालोनी परिसर में जल निकासी के सही इंतजाम न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कालोनी परिसर में जलभराव के कारण लोगों को बीमारियां फैलने की आशंका है।
कंचौसी रेलवे स्टेशन के लिए कर्मचारियों के लिए आवास बने हैं। यहां गलियां और नालियां टूटी और उखड़ी पड़ी हैं। जल निकासी के इंतजाम न होने से आए दिन गंदा पानी सड़क पर भरता है। लगातार हुई बारिश से कालोनी परिसर में जलभराव है। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। लेकिन सुनवाई न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे कर्मचारी व उनके परिवार के लोग गंदे पानी से होकर निकलने पर मजबूर हैं। बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। रेलवे कर्मचारी अरविंद सिंह, मंगल, राहुल तिवारी, मंडल कुमार, तेज सिंह, सोनू, राकेश, विनोद जाफर, इकवाल, नरेश आदि ने स्टेशन अधीक्षक के साथ रेल निर्माण खंड इटावा को पत्र भेजकर आवासों की मरम्मत व जलभराव की समस्या से निजात की मांग की है।