फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water flowing from the tank, mud spread in the vegetable market

Auraiya News: टंकी से बह रहा पानी, सब्जी मंडी में फैला कीचड़

Sat, 07 Feb 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 07 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Water flowing from the tank, mud spread in the vegetable market
फोटो-28-मंडी में गंदगी के पास लगीं सब्जी की दुकानें। संवाद
एरवाकटरा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरैन में पंचायत घर के पीछे स्थित हाट पैठ में हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को सब्जी बाजार लगता है। यहां टंकी से लगातार पानी बहने के कारण कीचड़ व गंदगी भरी रहती है, इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इस बाजार में उमरैन, नगला दौलत, तुर्कपुर यासीन, नगला बांस, एरवाकटरा, पुरैला सहित आसपास क्षेत्र के किसान व सब्जी व्यापारी अपनी दुकानों पर सब्जी बेचते हैं। उमरैन सब्जी बाजार की आसपास के क्षेत्र में अलग पहचान है। यहां रमपुरा, कुकरकाट, पखनगोई, नगला पहाड़ी, तुर्कपुर यासीन, गुजराती, नगला खरग, बिजनौरा, नगला बांस, नगला दौलत, ईश्वरपुर, जयसिंहपुर कनक, सिमरिया, बंधा, कुचैला, सिलवट समेत करीब तीस गांवों के लोग सब्जी खरीदने आते हैं।
विज्ञापन

बाजार के दिनों में यहां भारी भीड़भाड़ रहती है, लेकिन सब्जी मंडी में बनी पानी की टंकी से लगातार फैलने वाले पानी के कारण पूरे बाजार में गंदगी फैली रहती है। कीचड़ और जलभराव के बीच सब्जी की दुकानें लगने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों के साथ-साथ सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, पंचायत घर के बगल से गुजरने वाली सीसी सड़क, जिससे होकर सब्जी मंडी में लोगों का आवागमन होता है, जलभराव और कीचड़ के कारण फिसलन भरी हो गई है।
कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। लोगों का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।


उमरैन की पानी की टंकी जल निगम को हैंडओवर कर दी गई है। टंकी से बाजार में पानी भरने की समस्या के संबंध में जलनिगम के अधिकारियों को अवगत कराकर समाधान कराया जाएगा। सफाई कर्मचारी को सब्जी मंडी में साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जाएंगे।-विनय यादव,सचिव ग्राम पंचायत उमरैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed