{"_id":"5f7c9d0d8ebc3e9be3462d92","slug":"water-crises-auraiya-news-knp586882587","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल पंप खराब, पानी के लिए लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल पंप खराब, पानी के लिए लोग परेशान
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। जगतपुर स्थित पानी की टंकी में लगे सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर खराब हो गया है। इससे कस्बा और आसपास के लोगों के सामने पानी की किल्लत खड़ी हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द ही स्टार्टर सही कराए जाने की मांग की है।
कस्बा व आसपास के दलेलनगर जगतपुर तुर्किपुर व चंदनापुर में पेयजल की आपूर्ति की जिम्मेदारी जगतपुर स्थित पानी की टंकी के ऊपर है। इस टंकी को पानी की आपूर्ति के लिए दो सबमर्सिबल पंप से जोड़ा गया है। वर्तमान में बड़े सबमर्सिबल पंप के स्टार्टर में तकनीकी गड़बड़ी हो जाने के कारण पिछले तीन दिनों से छोटे सबमर्सिबल पंप से ही जलापूर्ति करने की कोशिश की जा रही है इस सबमर्सिबल पंप से देर में टंकी भरने के कारण सिर्फ सुबह के समय ही कस्बे के लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। शाम को आपूर्ति न मिलने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है टंकी संचालक मानसिंह ने बताया कि स्टार्टर खराब की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी है।
वहीं, जेई विवेक राही ने बताया कि ठेकेदार के कहीं व्यस्त होने के कारण सबमर्सिबल पंप ठीक होने में देरी हो रही है।