फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wanted reward for cow slaughter arrested in encounter

Auraiya News: मुठभेड़ में गोकशी का इनामी वांछित गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 04:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Wanted reward for cow slaughter arrested in encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कुरैशियान निवासी गोकशी मामले में वांछित इनामी अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर दिबियापुर थाना क्षेत्र में ककोर के पास सुनसान क्षेत्र में छिपे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ने के लिए घेरेबंदी की। इस पर अपराधी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान निवासी राजा की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। गोकशी के मामले में उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। गोकशी से लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी राजा पर 14 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार की रात आरोपी के ककोर बुजुर्ग के पास साधन सहकारी बैंक के पास खंडहर में छिपे होने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने छापा मारी की।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर किया। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने फायरिंग की थी। इस पर एक गोली आरोपी राजा के पैर में लगने से वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने घेरकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे 100 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया गया है। आरोपी पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed