फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Wall fell on tin shed, young man died after being crushed

Auraiya News: टिनशेड के ऊपर गिरी दीवार, युवक की दबकर मौत

Fri, 23 May 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Wall fell on tin shed, young man died after being crushed
मुरादगंज । आंधी के दौरान बुधवार की रात मुरादगंज के चंदनापुर दयाल सिंह गांव में घर के टिनशेड के नीचे सोए रितिक (21) के ऊपर घर की दीवार ढह गई। परिजनों ने मलबे से रितिक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

रितिक गांव में ही मजदूरी करके गुजर बसर करता था। उसके पिता की मौत पांच वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ा भाई राहुल दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। परिवार में मां रूबी देवी व दो विवाहित बहनें रजनी और रागिनी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचीं नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहसील प्रशासन से हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

बकरियां बांध रही बुजुर्ग महिला पर गिरी टिनशेड, मौत
फफूंद। गांव बिंदपुर निवासी रामनाथ राजपूत की 70 वर्षीय पत्नी दर्शनी बुधवार रात आंधी के साथ शुरू ही बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान के बाहर स्थित टिनशेड के नीचे बकरियां बांधने चली गईं।इसी बीच तेज आवाज के साथ दूसरी मंजिल की दीवार टिनशेड पर गिर गई। टिनशेड और मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गई। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े और मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। जब तक अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान पति प्रेमचंद्र की सूचना पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, कानूनगो संतोष सेंगर, क्षेत्रीय लेखपाल हर्ष गौतम और पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लेखपाल ने बताया कि दीवार के मलबे में दबकर महिला किसान की मौत हुई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed