फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Waited for hours for the bus, went from another depot

Auraiya News: बस के लिए घंटों इंतजार, दूसरी डिपो से गए

Thu, 30 Apr 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 30 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Waited for hours for the bus, went from another depot
औरैया। हरदोई में पीएम के गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में गईं औरैया रोडवेज डिपो की 45 बसों के कारण बुधवार को यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। यात्रा पर निकले लोगों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बमुश्किल दूसरी डिपो की बसें उनके लिए राहत लेकर आईं। दूसरी डिपो की बसों और ट्रेनों से यात्रियों ने सफर किया। रोडवेज डिपो में भी यात्री बसों के लिए भटकते नजर आए।
विज्ञापन

डिपो में 67 बसों का बेड़ा वर्तमान में है। इनमें से 45 बसें मंगलवार को पीएम के कार्यक्रम को लेकर रवाना हो गईं। ऐसे में बुधवार को सुबह से ही यात्री बसों के अभाव में भटकते नजर आए। डिपो परिसर से लेकर सुभाष चौराहे पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। तेज धूप के बीच यात्री परेशान नजर आए। उन्हें राहत तब मिली जब दूसरी डिपो की बसें आईं। तब कहीं जाकर यात्री रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने जालौन चौराहे व खानपुर चौराहे पर पहुंचकर दूसरी डिपो की बसें पकड़ी। पूरे दिन यह सिलसिला जारी रहा। हालांकि डिपो के अधिकारी व कर्मचारी यात्रियों के लिए सीमित बसों के जरिए परिवहन सेवा देने का प्रयास करते रहे। डिपो पहुंचे दिल्ली जाने वाले कुछ यात्रियों को लेकर इटावा तक बस की सुविधा दी गई। जहां से दूसरी बस यात्रियों ने दिल्ली का सफर तय किया गया।
इसी तरह अन्य लंबी दूरी के रूटों पर दूसरी डिपो की बसों से तालमेल बैठाते हुए यात्रियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed