फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Voters of Ghasa Purva will now be able to cast their votes in Sukhampur.

Auraiya News: घसा पुरवा के मतदाता अब सूखमपुर में डाल सकेंगे वोट

Tue, 10 Feb 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 10 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Voters of Ghasa Purva will now be able to cast their votes in Sukhampur.
कंचौसी। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बावजूद मतदाता सूची में तमाम विसंगतियां अभी भी मिल रही हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मतदाताओं का नाम, माता-पिता के नाम और उम्र में अंतर मिल रहा। इससे मतदाताओं को नोटिस जारी कर त्रुटियों को सही किया जा रहा हैं। उधर, नौगवा ग्राम पंचायत के मजरा घसा पुरवा के मतदाताओं को अब सूखमपुर बूथ से जोड़ दिया गया है।
सघन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बिधूना विधान सभा और कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के नौगवा, सूखमपुर, ढिकियापुर व मानस इंटर काॅलेज बूथों पर मतदाता सूची में त्रुटियों का निस्तारण किया जा रहा है। इसमें बीएलओ संबंधित गांवों के मतदाताओं से संपर्क करके सहायक निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त नोटिस देकर वोट जांचने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, नौगवा ग्राम पंचायत के मजरा घसा पुरवा के मतदाताओं को सात किलोमीटर दूर आने जाने में परेशानी की वजह से पास के सूखमपुर बूथ से जोड़ दिया गया है। इसमें विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अब घसा पुरवा के मतदाता सूखमपुर बूथ पर मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पिछले वर्ष जिला निर्वाचन अधिकारी से एक किलोमीटर पास के बूखमपुर निर्वाचन केंद्र पर जोड़े जाने की मांग की थी। नौगवा बीएलओ ओमजी राणा ने बताया कि मतदाताओं के 200 से अधिक नोटिस मिले हैं। उन्हें मतदाताओं से संपर्क करके त्रुटियों को सही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed