{"_id":"608707ae8ebc3ed1e853d945","slug":"voter-run-away-after-throw-water-in-ballot-paper-auraiya-news-knp6255398162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटिका में पानी डाल भागा मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपेटिका में पानी डाल भागा मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिनभर पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी के बावजूद अंतिम दौर के मतदान के दौरान ग्राम पंचायत लुहियापुर के गांव पातेपुर के मतदान केंद्र पर एक मतदाता ने बैलेट बॉक्स में पानी डाल दिया। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लुहियापुर के गांव पातेपुर के 205 नंबर बूथ पर करीब 5.45 बजे सैकड़ों लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक मतदाता किसी तरह से मतदान कक्ष में पानी लेकर पहुंच गया। वोट डालने के बहाने उसने मतपेटिका में पानी डाल दिया। इसके बाद वह भाग गया। जब दूसरा मतदाता पहुंचा तो मतपेटिका में पानी देख वह सन्न रह गया।
वहां मौजूद पीठासीन अधिकारी और मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव और कोतवाल संजय पांडेय ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। मतपेटिका में करीब पांच सौ वोट पड़ चुके थे। पुलिस गांव में दबिश दे रही है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि मतपेटिका में पानी डालने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।