फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   voter,evm,auraiya

ईवीएम से वोट डलवाकर दूर की भ्रांतियां

Wed, 01 Dec 2021 11:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
voter,evm,auraiya
औरैया। ईवीएम में गड़बड़ी की संभावनाओं को लेकर आम जनमानस की भ्रांतियों को दूर करने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को ईवीएम के साथ वीवी पैट का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने मौजूद लोगों को वोट डालने की प्रक्रिया बता कर उनकी भ्रांतियां दूर की।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन विभाग के कर्मियों के साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रेखा एस चौहान व डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय लवगीत कौर ने मौजूद रहकर लोगों को बताया कि मतदान के दौरान मतदाता के संबंधित चिन्ह पर बदन दबाने के बाद वीप के बाद सात सेकेंड तक वीवी पैट में किए गए संबंधित मतदान का चिन्ह मतदाता को दिखाई पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भी बटन दबाकर अपनी उत्सुकता दूर की। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम से मतदान को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं। जिसे दूर करने के लिए इस बार मतदान में ईवीएम के साथ वीवी पैट मशीन का प्रयोग किया जाएगा। जिससे मतदाता को बटन दबाने के बाद वीवी पैट पर सात सेकेंड में अपना डाला गया वोट देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed