{"_id":"5e2b39318ebc3e4b39636076","slug":"voter-auraiya-news-knp540496722","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशत जितना अधिक होगा, लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रतिशत जितना अधिक होगा, लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा
विज्ञापन
ोटो 24एयूआरपी17- तिलक महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते छात्र व शिक्षक
- फोटो : AURAIYA
औरैया। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर शुक्रवार को सरकारी और सामाजिक संगठनों के कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाए जाने के साथ ही मताधिकार के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही 18 साल की आयु पूरी करने वालों से मतदाता बनने और मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया।
शहर स्थित तिलक महाविद्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता ने शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्रों को मतदान करने की शपथ दिलाई। साथ ही मताधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर सख्त से मतदाता पहचान पत्र बनवाने और मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि मतदान प्रतिशत जितना अधिक होगा, लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा। सभी निर्वाचनों में निष्पक्ष, जाति, धर्म, समुदाय, क्षेत्रीयवाद किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सुनीति ने पुलिस कर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान कराने एवं निर्भीक होकर प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही साथ सभी थानों में भी मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव डॉ.सुरेश कुमार ने बताया कि जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कराई गई। जनपद न्यायाधीश शिव कुमार ने बताया कि मतदाता को अपने मत का प्रयोग दिल से करना चाहिए और यदि किसी व्यक्ति को किसी मदद की आवश्यकता है, तो उसकी मदद भी करना चाहिए। आम लोगों को मत देने के विषय में प्रोत्साहित भी करना चाहिए। मत देना आम आम जनता का अधिकारी है।