{"_id":"638f862d742b3a5f6b28d090","slug":"visakhapatnam-s-team-of-iit-experts-will-inspect-the-yamuna-bridge-auraiya-news-knp732133291","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: यमुना पुल का निरीक्षण करेगी विशाखापट्टनम की आईआईटी विशेषज्ञों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: यमुना पुल का निरीक्षण करेगी विशाखापट्टनम की आईआईटी विशेषज्ञों की टीम
विज्ञापन
औरैया। यमुना पुल का निरीक्षण करने के लिए कल विशाखापट्टनम से आईआईटी विशेषज्ञों की टीम औरैया पहुंचेगी। निरीक्षण के बाद पुल के मरम्मत व निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजेगा। टीम के आने को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं।
शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी में कंपन अधिक होने के कारण पीडब्ल्यूडी ने 10 नवंबर को डीएम की संस्तुति के बाद भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद औरैया से जालौन जाने व जालौन से औरैया की ओर आने वाले भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर गुजारे जा रहे हैं। हालांकि हल्के वाहन अभी गुजारे जा रहे हैं।
पुल मरम्मत के लिए तैयार किए जा रहे प्रस्ताव पर चीफ इंजीनियर ने एक्सपर्ट की सलाह मांगी थी। इस पर लोक निर्माण विभाग ने खामियां जांचने के लिए विशाखापट्टनम की आईआईटी एक्सपर्ट की टीम बुलवाई गई। इसके लिए उनसे कई चरणों में वार्ता हो चुकी है।
विज्ञापन
औरैया आने से पहले विशेषज्ञों की टीम ने यमुना नदी में पानी के स्तर की जानकारी करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से एक वीडियो मंगाया। अधिकारियों की ओर से वीडियो बनाकर भेज दिया गया है। टीम यमुना नदी में पानी के अंदर खंभों की स्थिति की पड़ताल कर उनकी स्थिति भी देखेगी। साथ ही ड्रोन के माध्यम से पूरे पुल के नीचे के कमजोर हिस्से जांचेगी। इसके बाद पुल में आई खामियों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
---
बोले जिम्मेदार---
विशेषज्ञों की टीम गुरुवार तक औरैया आ जाएगी। टीम के निरीक्षण के बाद उसी आधार पर मरम्मत में आने वाले खर्च का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक बजट मिल गया तो जनवरी में काम पूरा कर पुल पर संचालन शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
- अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, औरैया।