फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers told the minister in charge that it costs Rs 20 lakh to repair a house

Auraiya News: प्रभारी मंत्री से ग्रामीण बोले- मकान ठीक कराने में खर्चे होते हैं 20 लाख

Thu, 07 Aug 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers told the minister in charge that it costs Rs 20 lakh to repair a house
 राहत सामग्री वितरित करतीं प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला। संवाद - फोटो : राहत सामग्री वितरित करतीं प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला। संवाद
नोट- इसकी एक साइड कॉपी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

फोटो-06एयूआरपी 27- राहत सामग्री वितरित करतीं प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला। संवाद
फोटो-06एयूआरपी 28- फरिहा गांव स्थित परिषदीय स्कूल में भरा कीचड़ व की जाती सफाई। संवाद
फोटो-06एयूआरपी 29- फरिहा गांव में स्कूल का दलदल मार्ग। संवाद
- ऊंचाई पर पट्टा दिलाकर बसाने की रखी मांग
- प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांव बीझलपुर व फरिहा का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
अयाना। जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित गांव बीझलपुर व फरिहा का निरीक्षण किया। फरिहा गांव के ग्रामीणों ने उनसे कहा कि प्रशासन बाढ़ से प्रभावित होने वाले घरों को ठीक करवाने के लिए हर साल 20 लाख खर्च करता है। उन्हें ऊंचे स्थान पर बसाया जाए। जिससे बाढ़ के दौरान उन्हें व प्रशासन को बार-बार यह तकलीफ न उठानी पड़े।
प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला व डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी दोपहर में फरिहा गांव पहुंचे। उन्हें गांव में बना परिषदीय विद्यालय परिसर में कीचड़ भरा होने से बंद मिला। शिक्षक विक्रम पटेल व शिक्षामित्र संजय सिंह अनुपस्थित मिले। जिस पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने बीईओ को फोन पर मामला बताया। इसके बाद गांव निवासी देवनारायण ने प्रभारी मंत्री व डीएम को बताया कि उनके व पड़ोसियों के 10 घरों के जाने के लिए रास्ता बहुत दयनीय है। उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाढ़ के बाद अब स्थिति और भी बदहाल हो गई। इस पर राज्यमंत्री ने ग्राम प्रधान से कहा कि क्या आप गांव में कुछ भी नहीं करवाते हैं। बाद में ग्रामीणों ने बताया कि यमुना नदी में बाढ़ आने से गांव तीन हिस्सों में बंट जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन भी उनकी देखरेख के लिए परेशान होता है। उन लोगों को सुरक्षित स्थान पर पट्टा दिया जाए। जिससे वह बाढ़ की जद में न आ सकें। इस पर डीएम ने कहा कि दो स्थानों पर लोगों को पट्टा दिया जाना संभव नहीं है। कुछ ग्रामीणों ने ऊंचे स्थान पर स्थित खेत में आवास बना लिए हैं। उन्हें सड़क या चकरोड की परेशानी है तो प्रशासन उसे दूर करवाएगा।
विज्ञापन

----------
फोटो-06एयूआरपी30- फरिहा गांव में स्कूल में होती सफाई। संवाद
प्रभारी मंत्री के निरीक्षण से चंद घंटे पहले आई सफाई की सुध
प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला के फरिहा दौरे पर आने की जानकारी होने के कुछ घंटों पहले जिम्मेदारों को गांव में सफाई करवाने की सुध आई। डीपीआरओ व तहसीलदार ने मौके पर टीम लगवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने में जुटे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
फोटो-06एयूआरपी 31- स्वास्थ्य शिविर में मौजूद डॉक्टर व अन्य। संवाद
शिविर लगाकर किया उपचार
अयाना। बाढ़ जाने के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका पर डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज सिंह ने टीम के साथ फरिहा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को दवाइयां वितरित कीं। राज्यमंत्री से ग्रामीणों से शिविर में उपचार मिलने, प्रशासन की ओर से राहत सामग्री मुहैया करवाने आदि के बारे में जानकारी ली। जिसमें ग्रामीणों ने संतुष्टि जाहिर की। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश कुमार भी टीम के साथ गांव में मवेशियों का उपचार करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed