फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Villagers of villages adjacent to Bundelkhand Expressway will get cheap electricity

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सटे गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी सस्ती बिजली

Sun, 09 Jun 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers of villages adjacent to Bundelkhand Expressway will get cheap electricity
औरैया। जिले से होकर गुजरे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे बसे 600 गांवों के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। बिजली विभाग की ओर से मिल रही महंगी यूनिट को यूपीडा की ओर से सस्ती दर पर मुहैया कराई जा सकेगी। इसके लिए एक्सप्रेसवे किनारे खाली पड़ी साइड स्लैब पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

यूपीडा की ओर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यमुना नदी से लेकर इटावा जिले के भर्थना की सीमा तक लगभग 45 किलोमीटर के पड़ने वाले क्षेत्र के गांवों काे सोलर पैनल से बिजली मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए यूपीडा की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो इस योजना में खास बात यह है कि सोलर पैनल से बनने वाली बिजली को ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लगभग दो रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली आपूर्ति दी जाएगी। जबकि बिजली विभाग की ओर से लगभग चार रुपये पंद्रह पैसे प्रति यूनिट पड़ती है। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। हालांकि इसके लिए प्रत्येक उपभोक्ता को बिजली कनेक्शन रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर पैनल लगने से एक्सप्रेसवे पर भी लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इससे पूरे एक्सप्रेसवे पर रात के समय दिन जैसी स्थिति बनेगी। वहीं जिले के लगभग 600 गांव व मजरों के उपभोक्ताओं को यूपीडा की इस योजना का भरपूर लाभ मिल सकेगा।

वर्जन
यूपीडा की तरफ से पूरे बुंदेलखंड एक्स्प्रेसवे पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। औरैया जिले में एक्सप्रेसवे किनारे बसे लगभग 5-600 गांव व मजरों के उपभोक्ताओं को इसी सोलर सिस्टम से बिजली दी जाएगी। इससे दी जाने वाली बिजली सस्ती होगी। साथ ही इसी सोलर सिस्टम से एक्सप्रेसवे पर भी रोशनी की जाएगी। प्रस्ताव पर जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
- एके राजपूत, एई यूपीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed