{"_id":"6a5681ac1dcf5104940ed799","slug":"villagers-cleared-silt-from-the-drains-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148119-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गांववालों ने की नालियों की सिल्ट सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गांववालों ने की नालियों की सिल्ट सफाई
Wed, 15 Jul 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो-26- गांव में नाली साफ करते ग्रामीण।संवाद
कंचौसी। क्षेत्र के गांव जोगी डेरा में सफाई कर्मी न आने से नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। गलियों में घरों का गंदा पानी भरा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा किए जाने के बावजूद कोई कर्मचारी गांव नहीं पहुंचा। इससे आजिज होकर ग्रामीण खुद ही नाली सफाई करने को मजबूर हो गए।
मंगलवार को गांव वालों ने खुद ही सफाई अभियान चलाकर गलियों व नालियों की सिल्ट सफाई की। ग्रामीणों ने बताया कि सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर के गांव जोगी डेरा में सफाई कर्मी नहीं आता है। कई बार इस संबंध में ब्लाॅक के अधिकारियों से समस्या निस्तारण की मांग की गई थी। सुनवाई न होने पर गांव के लोग खुद ही सफाई करने में जुट गए।
ग्रामीण सूरज नाथ सपेरा, संजू नाथ, संदेश नाथ, इलायची नाथ व राहुल नाथ आदि ने बताया कई बार अधिकारियों से सफाई के लिए शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एडीओ पंचायत प्रवीन कुमार ने बताया कि जल्द सफाई कर्मियों को लगाकर पूरे गांव की सफाई करवाई जाएगी।