फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vigilance on Corona, information being taken on the situation in the district

औरैया: कोरोना पर सर्तकता, जिले के हालात पर ली जा रही जानकारी

Sun, 15 Mar 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vigilance on Corona, information being taken on the situation in the district
औरैया। चीन में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। शासन स्तर पर रोजाना जिले के अफसरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हालात की जानकारी ली जा रही है। विदेशों से लौटने वालों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जिले के सौ शय्या व पचास शय्या वाले दोनों जिला अस्पतालों में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही जिले की सभी सीएचसी पर चार-पांच बेड का अलग वार्ड तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर संक्रमित व्यक्ति को निगरानी में रखा जा सके।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी के मुताबिक अभी तक किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। दोनों जिला अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में पर्सनल प्रोटेक्शन किट दी जाती है। इस वार्ड में रखे गए व्यक्ति के लिए टायलेट भी अलग होता है। उधर, दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि यहां दो बेड का अलग वार्ड तैयार कराया जा रहा है। कोरोना वायरस पॉजिटिव होने पर ही किसी संक्रमित व्यक्ति को यहां पर रखा जाएगा। इससे पहले संदेह होने पर जांच केजीएमसी लखनऊ से कराई जाएगी।

विदेशों से लौटे सात में दो की निगरानी पूरी
औरैया। जिले में अभी तक सात लोग चीन, थाईलैंड एवं सिंगापुर से लौटे हैं। दो लोगों की निगरानी की 28 दिन की अवधि 4 मार्च को पूरी हो चुकी है। एक व्यक्ति सिंगापुर वापस जा चुका है। बाकी चार में से दो व्यक्तियों की 28 दिन की निगरानी अवधि शनिवार को पूरी हो रही है। दो लोगों की निगरानी अवधि 19 मार्च को पूरी हो जाएगी। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी के अनुसार सभी की हालत सामान्य है। किसी भी व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed