{"_id":"65341bb39cad8c2a1307b094","slug":"video-of-police-car-running-with-hooter-going-viral-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4393-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हूटर बजती हुई पुलिस की गाड़ी दौड़ाने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हूटर बजती हुई पुलिस की गाड़ी दौड़ाने का वीडियो वायरल
Sun, 22 Oct 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस लिखी गाड़ी का हूटर बजाते हुए दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अगस्त माह में शहबदिया कखावतू बंबा पर राहगीर से मारपीट व लूट मामले में कखावतू कांशीराम कालोनी निवासी शिवम राजपूत समेत कुछ लोगों को को पकड़कर पुलिस ने जेल भेजा था। शुक्रवार को शिवम जेल से छूटकर आया था। जिसके बाद वह आधा दर्जन साथियों के साथ पुलिस लिखी कार से हूटर बजाते हुए कखावतू स्थित कांशीराम कालोनी के अपने घर पहुंचा। राहगीरों ने पूरे मामले का मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। वहीं सीसीटीवी कैमरों में भी घटना कैद हुई। इस मामले में रेडियो (वायरलैस) में तैनात सिपाही भी जांच के दायरे में आ गया है। एसपी चारू निगम ने बताया कि कार सिपाही की पाई गई है। हूटर बजाकर कार ले जाते हुए हनक दिखाने का प्रयास किया गया है। जांच कराई जा रही है। सिपाही से लेकर सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।