फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Video of fertilizer black marketing goes viral

Auraiya News: खाद की कालाबाजारी का वीडियो वायरल

Wed, 17 Sep 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 17 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Video of fertilizer black marketing goes viral
अयाना। कस्बा स्थित एक प्राइवेट दुकान पर मंगलवार रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद लादी जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें करीब 40 बोरियां लदी थीं। वहीं, खाद खरीदने वाला युवक ने स्वयं को किसान बताते हुए 1500 प्रति बोरी के हिसाब से खाद लेने की बात कहता दिख रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

गांव अयाना में पुराना थाना के सामने संचालित खाद बीज की दुकान का वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में रात के अंधेरे में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद की बोरियां लादते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बोरी लादने वाला एक युवक स्वयं को जसवंत निवासी सड़रापुर बताया है। वह कहता है कि खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान हैं। इसके चलते वह व गांव के अन्य किसान मिलकर महंगे दाम पर खाद खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

विक्रेता ने उन्हें 1500 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से एनपीके खाद दी है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच करवाने के साथ संबंधित विक्रेता को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। यदि खाद की कालाबाजारी की जा रही थी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed