{"_id":"2a32f7e2a52f3aa1a9d19ff1b140e02a","slug":"vernal-festival-the-nice-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंती पंचमी: मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंती पंचमी: मौसम हुआ सुहावना
Vernal festival : the nice weather
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक सुंदरता में सभी को सराबोर कर रही वसंत पंचमी के आगमन की खुशियां शुरू हो गईं हैं। मौसम में गुनगुनी धूप, स्नेहित हवा, मौसम का नशा सभी को मदहोश कर रहा है। चारों ओर अपनी छटा बिखेरते सुंदर दृश्य, सुगंधित पुष्प, वृक्षों पर बौरों की सुगंध, जल से भरे सरोवर, आम के वृक्षों पर कोयल की कूक सभी को अपने आगोश में समेट रही है।
वसंत पंचमी को ज्ञान पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। खेतों में लहलहाती सरसों, बौरों से लदे आम के पेड़ और रुहानी सर्दी सभी को लुभा रही है। वसंत पंचमी पर प्रकृति सभी को आनंदित कर रही हैं। ऐसे मौसम में बच्चों में शिक्षा का आरंभ करने पर मां सरस्वती अपनी असीम कृपा बरसातीं हैं।