फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vending zones are empty, shops are set up on the sidewalks.Vending zones are empty, shops are set up on the sidewalks.

Auraiya News: वेंडिंग जोन खाली, फुटपाथ पर सजी दुकानें

Mon, 08 Jun 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Vending zones are empty, shops are set up on the sidewalks.Vending zones are empty, shops are set up on the sidewalks.
फोटो - 30- शाम के समय संजय गेट पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
औरैया। शहर में सुभाष चौराहे से लेकर जेसीज चौराहे के बीच सड़क किनारे लगाने वाली दुकानों की वजह से आए दिन जाम लग जाता है।
विज्ञापन

यहां शनिवार शाम को सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए हैं। इस चौराहा को पार करना लोगों के लिए चुनौती बन जाता है। इस पूरे मार्ग में सबसे विकराल स्थिति संजय गेट पर देखने को मिलती है।
स्थानीय अरविंद कुमार, रोहित सिंह व अन्य लोगों का कहना है कि शाम छह बजे के बाद इस मार्ग से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। फास्ट फूड की दुकानों पर जुटने वाली भीड़ और आड़े-तिरछे खड़े दुपहिया व चौपहिया वाहनों के कारण एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन

घंटों की मशक्कत के बाद वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ पाते हैं। इन दुकानों के लिए नगर पालिका की ओर से ठेला संचालकों के लिए एक सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान वेंडिंग जोन चिह्नित किया गया है। अधिक कमाई के चलते कोई भी ठेली वाला वहां जाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय गेट के पास फास्ट फूड का लगने वाला यह बाजार फुटपाथ पर लग रहा है। एक दो नहीं सड़क के दोनों छोर पर 20 से ज्यादा रेहड़ी लगती हैं। जबकि दोनों ओर बाकायदा दुकानें संचालित है। लोग बताते हैं कि यहां पर दुकान मालिक अपने प्रतिष्ठान के बाहर लगने वाले ठेलों से रोजाना रकम वसूल करते हैं। सबकी फुटपाथ पर चौहद्दी भी निर्धारित है।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि ठेला संचालकों को वेंडिंग जोन में ले जाने के लिए कई बार प्रयास किया गया, जबरन खड़ा भी करा दिया गया। इसके बाद भी वह मनमानी कर रहे हैं। वहां पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं हैं। पुलिस के सहयोग से एक बार फिर संचालकों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा।

----
निझाई चौकी के पास है यह आलम
शहर के मुख्य बाजार की बागडोर निझाई चौकी के जिम्मे हैं। यह चौकी संजय गेट के पास ही है। यहां पर दिन रात पुलिस की मौजूदगी रहती है। इसके बाद भी यहां लगने वाले जाम की समस्या को लेकर पुलिस का ध्यान नहीं जा रहा है। फास्टफूड की रेहड़ी पर पहुंचने वाले लोग सड़क तक वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इन्हें रोकने-टोकने की जहमत तक नहीं उठाई जा रही है।
----
यातायात पुलिस को निर्देश देकर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। साथ ही ठेली वालों को तय स्थान पर लगाए जाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।
-पी. पुनीत मिश्रा, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed