फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vehicles will run on signals in the city, five intersections will be hi-tech

Auraiya News: शहर में सिग्नल के इशारे पर दौड़ेंगे वाहन, पांच चौराहे होंगे हाईटेक

Sun, 19 Jan 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on signals in the city, five intersections will be hi-tech
शहर का सुभाष चौराहा। - फोटो : शहर का सुभाष चौराहा।
औरैया। महानगरों की तर्ज पर अब औरैया में भी वाहन लाल, हरी व पीली बत्ती के इशारे पर दौड़ेंगे।
विज्ञापन

यहां के चौराहों को हाईटेक बनाने के लिए नगर पालिका व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक सिग्नल लगाने की रणनीति बनाई है। इसके लिए शहर के पांच चौराहे चिह्नित किए गए हैं। इन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिये निगरानी की जाएगी। अगर चालकों ने नियम तोड़े तो उनके घरों में चालान पहुंच जाएगा। इस कवायद से जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
शहर की सड़कों पर लगातार वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यही कारण है कि सभी मार्गों पर जाम देखने को मिल रहा है। शहर की यातायात व्यवस्था भी वही पुराने तरीके से संचालित हो रही है। ट्रैफिक सिपाही चौराहों पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को संभाल रहे हैं। जल्द ही इस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। महानगरों की तर्ज पर शहर के मुख्य सुभाष चौराहा, जेसीज चौराहा, दिबियापुर बाईपास तिराहा, खानपुर व जालौन चौराहा इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। यह ट्रैफिक सिग्नल वाहनों के दबाव पर काम करेंगे। इससे चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

लाल व हरी लाइट के माध्यम से वाहनों को रुकने और जाने की अनुमति मिलेगी। वहीं, पीली लाइट रुकने का इशारा करेगी। इससे शहर का यातायात व्यवस्थित ढंग से चलेगा। प्रत्येक चौराहे पर लगभग आठ से 10 लाख के ट्रैफिक सिग्नल पर खर्च आएगा। करीब दो से तीन महीने में चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल से यातायात व्यवस्था कंट्रोल होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------------------
चौराहों पर वाहनों का रहता आवागमन
शहर के मुख्य सुभाष चौराहे पर वाहनों का आवागमन 24 घंटे रहता है। यहां प्रतिदिन दो पहिया, चार पहिया, बड़े वाहनों समेत लगभग ढाई हजार से तीन हजार के बीच वाहनों की संख्या रहती है। जेसीज चौराहे पर 1500 से दो हजार वाहन निकलते हैं। इनमें छोटे व बड़े सभी वाहन शामिल हैं। खानपुर और जालौन चौराहे पर दो से ढाई हजार वाहन निकलते हैं। इनमें बड़े वाहनों की संख्या अधिक रहती है। दिबियापुर बाईपास चौराहे पर वाहनों के निकलने की संख्या सबसे कम लगभग एक हजार से 1500 के बीच रहती है।

---------------------
बोले जिम्मेदार-------

शहर के प्रमुख पांच चौराहों पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन से वार्ता हुई है। लगभग दो से तीन महीने में चौराहों पर वाहनों का कंट्रोल ट्रैफिक सिग्नल से होता नजर आएगा। ये सिस्टम लगने से पहले चौराहों का सुंदरीकरण भी कराया जा रहा है। -अनूप गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका

---------------------

चौराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाने को लेकर नगर पालिका के अध्यक्ष से वार्ता हुई है। इसको लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। जल्द ही वाहन चालकों को चौराहों पर सिग्नल देखने को मिलेंगे। सिग्नल तोड़ने वालों पर चौराहों पर मौजूद रहने वाले सिपाही नजर रखेंगे। ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान, जुर्माना व सीज की कार्रवाई होगी। -देवेंद्र कुमार, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed