फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vehicles are being repaired on the service lane, while the main lane has become a parking lot.

Auraiya News: सर्विस लेन पर हो रही वाहनों की मरम्मत, मुख्य लेन बनी पार्किंग

Tue, 23 Sep 2025 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are being repaired on the service lane, while the main lane has become a parking lot.
फोटो-23एयूआरपी 02 - सर्विस लेन पर लगे नो पार्किंग बोर्ड के बावजूद खड़े वाहन। संवाद
औरैया। शहर से निकले कानपुर-इटावा हाईवे पर सफर खतरनाक है। यह खतरा हाईवे पर खड़े होने वाले वाहन बढ़ा रहे हैं। खास बात तो यह है कि औरैया शहर के अंदर हाईवे की सर्विस लेन को वाहनों की मरम्मत की वर्कशॉप बना ली गई है। मुख्य लेन पर वाहनों को खड़ा करने की मनमानी की जा रही है। कतारों में मालवाहक खड़े हो रहे हैं। यहां नो पार्किंग के बोर्ड तो लगे हैं लेकिन इसे नजर अंदाज करते हुए हादसे का खतरा बढ़ाया जा रहा है। मुख्य लेन पर हाईस्पीड दौड़ते वाहन इन खड़े हुए वाहनों से टकरा सकते हैं। फिर भी किसी भी जिम्मेदारों की नजर इस खतरे पर नहीं पड़ रही है। एनएचएआई की ओर से यहां पर संकेतक बोर्ड तो लगाए गए हैं लेकिन यहां हो रही मनमानी को लेकर शायद सख्ती नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

-------------
सीन-01)

हाईवे की सर्विस लेन पर होती वाहनों की मरम्मत
शहर के इंडियन ऑयल पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हाईवे की सर्विस लेन पर वाहन मरम्मत का धंधा खूब फलफूल रहा है। यहां पर वाहनों का आवागमन मनमाने तरीके से बंद कर दिया जाता है जबकि यहां पर हाईवे की ओर से नो पार्किंग का बोर्ड भी लगाया गया है। एनएचएआई की ओर से इस मनमानी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

--------------

सीन-02)
इंडियन पुलिस चौकी के पास ही पेट्रोल पंप है। यहां पर शहर का इंट्री प्वाइंट है। ऐसे में दोनों छोर से वाहनों का आवागमन होता है। यहां पर हाईवे की मुख्य लेन पर मालवाहक वाहन कतार में खड़े रहते हैं। रोकटोक न होने की वजह से ये मनमानी लगातार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
जनता और पुलिस से ही संभव है प्रयास

सर्विस लेन पब्लिक प्लेस है। यहां खड़े वाहन हटवाने के लिए जनता को प्रयास करने चाहिए। यह काम परिवहन विभाग व पुलिस से ही संभव हो पाएगा।
-यूके मिश्रा, डीजीएम, हाईवे मेंटीनेंस।

फोटो-23एयूआरपी 02 - सर्विस लेन पर लगे नो पार्किंग बोर्ड के बावजूद खड़े वाहन। संवाद

फोटो-23एयूआरपी 02 - सर्विस लेन पर लगे नो पार्किंग बोर्ड के बावजूद खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed