फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vehicle thief arrested, two kg ganja and four mobiles also recovered

Auraiya News: वाहन चोर गिरफ्तार, दो किलो गांजा व चार मोबाइल भी बरामद

Wed, 07 May 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thief arrested, two kg ganja and four mobiles also recovered
बिधूना। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। उससे चोरी की बाइक व दो किलो गांजा व चोरी के चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी शातिर है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन



कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम व बदनपुर चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 04:35 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बेला-बिधूना मार्ग पर कमलपुर नहर तिराहे के पास कन्नौज की तरफ जाने वाली नहर पटरी पर एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस टीम ने उससे पूछताछ कर बाइक के कागजात चेक किए तो बाइक चोरी की निकली। युवक की तलाशी ली गई। उसके पास से गांजा व चार मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन

पूछताछ में अपना नाम राजीव कुमार और निवासी एरवाकटरा थाना के सूरजपुर गांव बताया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से एक चोरी की बाइक, चार एंड्रॉइड फोन और दो किग्रा अवैध गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न थानों में 16 मुकदमें दर्ज हैं। वह अवैध तमंचा रखने, गांजे की तस्करी, वाहन चोरी और मोबाइल छीनने जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed