{"_id":"58bafe4f4f1c1b1c5e8307ae","slug":"vehicle-collision-killed-the-young-man-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ापुर के पास साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। रात में अंधेरे में ग्रामीणों ने उसे देखा तो अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ापुर निवासी कृपाराम (35) पुत्र मोतीलाल शुक्रवार शाम औरैया से अपने गांव साइकिल से जा रहा था। मढ़ापुर सड़क पर पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा। चालक वाहन लेकर भाग गया। कुछ देर बाद जब ग्रामीण निकले तो घायल युवक को देखा। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी आ गए। ग्रामीण घायल युवक को अस्पताल ले जा रहे थे मगर युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई मंशालाल ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।