{"_id":"577027a34f1c1b2e5879ad35","slug":"vehicle-collision-killed-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में खानपुर चौराहे के पर हाइवे पर पैदल जा रही वृद्धा को वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची चीता पुलिस ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
रविवार शाम लगभग चार बजे ग्राम क्योंटरा निवासी सुशीला देवी (60) पत्नी कुंवरलाल शुक्ला दो दिन पहले अपने औरैया में बने आवास पर आई थी। रविवार को घर जाने के लिए पैदल हाईवे पार करने लगी। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन सहित भागने में कामयाब रहा। उधर सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में एंबूलेंस बुलाकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया। अभी एंबुलेंस महिला को लेकर सैफई के लिए रवाना हुई ही थी कि थोड़ी दूर पहुुंचने पर रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने महिला की शिनाख्त की। जिस पर उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे।