फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Varun, Prince and Devansh's models will be part of the divisional level children's science exhibition.

Auraiya News: वरुण, प्रिंस और देवांश के माॅडल मंडल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का हिस्सा बनेंगे

Thu, 09 Nov 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Varun, Prince and Devansh's models will be part of the divisional level children's science exhibition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। वैदिक इंटर काॅलेज के वरुण पोरवाल, प्रिंस शुक्ला और देवांश गुप्ता 16 नवंबर से कानपुर में आयोजित मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। तीनों छात्रों के चयनित होने पर विद्यालय में उन्हें सम्मानित किया।

मंगलवार को सहार स्थित विवेकानंद इंटर कालेज में 51वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन हुआ था। इसमें 16 से 18 नवंबर तक बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कानपुर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जूनियर सीनियर एवं अध्यापक संवर्ग में जिले से कुल 35 छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक मोहित सिंह ने बताया कि वैदिक इंटर काॅलेज के वरुण पोरवाल, दीक्षा, गौरी, प्रिंस शुक्ला और देवांश गुप्ता के माडल को जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में स्थान मिला है। जूनियर वर्ग में वरुण पोरवाल के प्रयोगों के आधार पर गणितीय सूत्रों के स्पष्टीकरण, सीनियर वर्ग में देवांश गुप्ता के इलेक्ट्रिक व्हीकल में प्रयुक्त होने वाले डीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और प्रिंस शुक्ला के घर्षण आधारित प्रयोग को मंडल स्तरीय स्पर्धा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल स्तर हेतु चयनित छात्र-छात्राओं को कालेज के प्रबंधक डॉ. सुयश शुक्ला, प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार शुक्ल ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। विज्ञान शिक्षक मोहित सिंह, भौतिकी प्रवक्ता हर्षवर्धन अग्रवाल, अजय मिश्र, अजय गिरी, कल्पना यादव आदि ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed