फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Valve of water tank damaged, lakhs of liters of water flowed

Auraiya News: पानी की टंकी का वाॅल्व खराब, बह गया लाखों लीटर पानी

Tue, 11 Jun 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Valve of water tank damaged, lakhs of liters of water flowed
सहायल। सहार ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत सहायल कस्बा में बनी पानी की टंकी का वाॅल्व मंगलवार को खराब होने से लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो गई। इससे एक तरफ जहां सुबह कई इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो पाई तो वहीं आसपास के सड़कों पर पानी लबालब भरा रहा। टंकी परिसर में भी पानी भरा रहा।
विज्ञापन

सहायल कस्बा में स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के पास बनी पानी की टंकी का वाॅल्व (नोजिल) मंगलवार सुबह अचानक खराब हो गया। इसके चलते सुबह लाखों लीटर पानी वाॅल्व से सीधे निकलते हुए बहकर बर्बाद हो गया। पानी की टंकी परिसर में ऊंची ऊंची पानी की बौछारों को देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पानी की बौछारें इतनी तेज थीं कि सड़क तक पानी जा पहुंचा। पूरा परिसर लबालब भर गया।
विज्ञापन

वहीं लाखों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो गया। बता दें कि पानी की टंकी का निर्माण 2016 में जल निगम के द्वारा करवाया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद टंकी की देख रेख के लिए ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। वहीं इस टंकी से लगभग 10 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी है। इसके लिए टंकी पर एक सफाई कर्मी की नियुक्ति भी कर दी गई थी। टंकी का वाॅल्व खराब हो जाने के बाद मंगलवार को सहायल के आसपास लगे मजरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। जिससे लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंचकर मामला पता किया जाएगा। खराब वॉल्व को बदला जाएगा।’
पंकज तिवारी, एडीओ पंचायत सहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed