फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Vaishya society honored meritorious people and special people

वैश्य समाज ने मेधावियों व विशिष्ट जनों का किया सम्मानित

Mon, 05 Aug 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vaishya society honored meritorious people and special people
Vaishya society honored meritorious people and special people - फोटो : AURAIYA
औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से आयोजित मेधावियों के सम्मान समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस मौके पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों व विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमंत गुप्ता ने समाज के लोगों से एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन

रविवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि वैश्य समाज आज किसी भी क्षेत्र में किसी से भी पीछे नहीं है। इसके बाद भी राजनीतिक दलों में जो भागीदारी मिलनी चाहिए वह नहीं है। जब तक वैश्य समाज एकजुटता का परिचय नहीं देगा कोई भी दल उनकी ताकत को नहीं पहचानेगा। उन्होंने समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता कर रहे व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता ने भी समाज के लोगों से अपनी ताकत को पहचानने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज समाज में मेधावियों की कमी नहीं है। यही मेधावी समाज का भविष्य हैं। कविता रस्तोगी ने कहा कि आज वैश्य समाज की महिलाएं भी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति अब जाग चुकी है और किसी भी राजनीतिक दल को अपनी ताकत दिखाने में पूरी तरह से सक्षम है। फफूंद निवासी मानवेंद्र पोरवाल को वैश्य एकता परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में फफूंद के पूर्व चेयरमैन मुकेश भारतीय, दिबियापुर के पूर्व चेयरमैन सुखवासी लाल गुप्ता, अटसू पूर्व चेयरमैन स्वदेश पोरवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश उर्फ चुन्नू भईया, शिक्षक अनूप गुप्ता, प्रसपा नेता अनूप गुप्ता, सपा नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उमेश विश्नोई, विनय पुरवार, विजयकांत पुरवार, अनुराग अग्रवाल, नीरज पोरवाल, प्रशांत लोहिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिलीप गुप्ता ने किया। इस दौरान उज्जैन के कलाकारों ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed