{"_id":"6999fb4cf0ebae646d014f4b","slug":"vaishnavis-amla-laddoo-gets-praise-from-the-cm-available-onlinevaishnavis-amla-laddoo-gets-praise-from-the-cm-available-online-auraiya-news-c-211-1-aur1006-140168-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएम ने सराहा वैसुंधरा का आंवले का लड्डू, ऑनलाइन मिल सकेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएम ने सराहा वैसुंधरा का आंवले का लड्डू, ऑनलाइन मिल सकेगा
Sun, 22 Feb 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो-16- लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंवले के लड्डू की जानकारी लेते सीएम योगी आदित्यनाथ।
औरैया। भाग्यनगर ब्लॉक के गांव वैसुंधरा में बनने वाला आंवले का लड्डू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पसंद आ गया है। उन्होंने अफसरों को इस उत्पाद को शॉपिंग साइट पर ले जाने के निर्देश दिए हैं। इससे ब्रांडिंग के साथ ही लड्डू तैयार कर रहीं महिलाओं के स्वावलंबन को बेहतर दिशा मिलेगी।
हाल ही में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश भर के मंगल दलों ने अपने स्टॉल लगाए गए थे। इसमें औरैया जनपद ने भी हिस्सा लिया था। वहां वैसुंधरा गांव के महिला मंगल दल की ओर से तैयार किए जा रहे आंवले के उत्पादों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था।
महिला मंगल दल की 10 सदस्यों के सहयोग से तैयार हो रहे उत्पादों ने जिले को सीएम की सराहना दिलाई। खास तौर पर आंवले के लड्डू को लेकर सीएम योगी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर बिक्री कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
वैसुंधरा के महिला मंगल दल की 10 महिलाओं द्वारा आंवले से बने इन उत्पादों को तैयार किया जा रहा है। साल 2018 से शुरू हुआ महिलाओं का यह सफर दिनों दिन अपना दायरा बढ़ा रहा है। महिलाओं की इस पहल के बाद एनटीपीसी ने उन्हें अपने कैंपस में दुकान की जगह दी। साथ ही साथ जरूरी उपकरण भी मुहैया कराए हैं। बाजारों में आंवले का लड्डू पहुंचने लगा है।
अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आंवले का यह लड्डू ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। महिला मंगल दल की प्रमुख मेनका सिंह ने बताया कि सीएम ने आंवले के लड्डू को शॉपिंग साइट पर उपलब्ध कराने को कहा है।
यह महिलाएं बना रहीं आंवले के उत्पाद
वैसुंधरा निवासी मेनका सिंह ने आंवले के उत्पाद बनाने का व्यवसाय शुरू किया था। धीरे-धीरे उनके समूह में 10 महिलाएं हो गईं। इनमें पूनम देवी, सुनीता देवी, लता देवी, कमला देवी, राजनश्री, फूलन देवी, सन्नीस, रेखा आदि भी जुड़ गईं।
सभी महिलाएं आपसी तालमेल के साथ उत्पाद बनाने और बाजार में बिक्री करने के काम कर रही हैं। महिला मंगल दल की महिलाएं आंवले के लड्डू के साथ ही अन्य उत्पाद भी बना रही हैं। इसमें आंवला पाउडर, आंवला अचार, आंवला मुरब्बा, आंवला चटनी और आंवला कैंडी तक शामिल हैं। इनके भाव भी अलग-अलग हैं।
ये चल रहा है भाव (प्रति किलो)
आंवले का लड्डू- 450 रुपये
आंवला पाउडर- 1000 रुपये
आंवले का अचार- 300 रुपये
आंवला मुरब्बा- 350 रुपये
आंवले की चटनी- 500 रुपये
आंवला कैंडी- 500 रुपये
वैसुंधरा के महिला मंगल दल के आंवले के उत्पाद की सीएम ने सराहना की है। इस उत्पाद को शॉपिंग साइट पर उपलब्ध कराने को कहा है। इसके लिए कागजी प्रकि्रया पूरी कराई जा रही है।
-आशुतोष मिश्र, युवा कल्याण अधिकारी