{"_id":"6a63b03d4b9cd2c9140a0bc9","slug":"vaccines-will-be-administered-to-children-who-missed-out-auraiya-news-c-211-1-aur1024-148638-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: छूटे बच्चों को लगाए जाएंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: छूटे बच्चों को लगाए जाएंगे टीके
Sat, 25 Jul 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश में डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ा दी है। अप्रैल में चलाए गए टीकाकरण अभियान के दौरान कई जिलों में भारी लापरवाही सामने आई।
इस चूक के बाद अब महानिदेशालय ने कड़ा रुख अपनाया है। छूटे हुए बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए 3, 4, 6 और 7 अगस्त को विशेष महाअभियान चलाने का अल्टीमेटम जारी किया गया है।
सीएमओ डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि तीन आयु वर्गों पर फोकस किया गया है जिनमें 5-6 वर्ष, 10 वर्ष और 16 वर्ष के विद्यार्थियों को अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। यू-विन पोर्टल और एचएमआईएस पर दैनिक रिपोर्ट दर्ज करनी होगी और एएनएम छूटे बच्चों की सूची बनाएंगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने छूटे हुए बच्चों को कवर करने के लिए तिथिवार कार्ययोजना तय की है। इसके तहत 24 जुलाई को राज्यस्तरीय जूम संवेदीकरण, 25 से 27 जुलाई जनपद स्तर पर डीटीएफ एवं प्लानिंग बैठक, 28 से 29 जुलाई को ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठक व अभिमुखीकरण कार्यशाला जबकि 30 से 31 जुलाई को स्कूलों का माइक्रोप्लान व संवेदीकरण होगा।
इसके अलावा एक अगस्त को राज्य स्तर पर ईमेल के माध्यम से संकलित माइक्रोप्लान भेजना अनिवार्य होगा। यह सत्र नियमित टीकाकरण दिवसों (बुधवार और शनिवार) को छोड़कर केवल स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सत्र में 50 से 75 लाभार्थियों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है।
टीकाकरण के दौरान किसी भी प्रतिकूल प्रभाव से निपटने के लिए सत्र स्थलों पर एनाफाइलेक्सिस किट और पैरासिटामॉल की गोलियां अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। वैक्सीन व लॉजिस्टिक्स पहुंचाने के लिए आरबीएसके व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के वाहनों को तैनात किया जाएगा। शिक्षा विभाग, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभिभावक बैठकों के ज़रिये बच्चों को टीकाकरण के लिए लामबंद किया जाएगा।
-- --
कक्षा के हिसाब से लगेगा टीका
5 से 6 वर्ष (कक्षा 1): डीपीटी-2 बूस्टर
10 वर्ष (कक्षा 4 व 5): टीडी-10
16 वर्ष (कक्षा 10 व 11): टीडी-16