फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Utkarsh will represent the country at the Image 2023 International Conference

Auraiya News: इमेज 2023 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे उत्कर्ष

Wed, 26 Jul 2023 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Utkarsh will represent the country at the Image 2023 International Conference
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। इंटरनेशनल मीटिंग फाॅर एप्लाइड जियोसाइंस एंड एनर्जी (इमेज-2023) के तहत अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में पेट्रोलियम सम्मेलन में औरैया के उत्कर्ष शुक्ला देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 28 अगस्त से एक सितंबर तक होने जा रहे इस सम्मेलन वह ‘जियोसाइंस एंड एनर्जी’ पर व्याख्यान देंगे। उत्कर्ष को भेजे गए आमंत्रण से विश्व स्तर पर जिले का नाम रोशन हुआ है।
वर्ष 2018 में 10वीं की परीक्षा में शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी उत्कर्ष शुक्ला ने जिला टाॅप किया था। वहीं साल 2020 में 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान पाया। इसके बाद उन्होंने अमेठी के राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट में बीटेक में दाखिला लिया। जियोसाइंस एंड एनर्जी विषय पर उनके शोध ने विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त की। सात व आठ दिसंबर 2022 को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुए जी-20 पेट्रोलियम सम्मेलन में उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का पहली बार मौका मिला। अब इस कड़ी में नई उपलब्धि उनके हिस्से में आई है।
विज्ञापन

सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को आमंत्रण पत्र आया। अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ पेट्रोलियम जियोलिस्टिक (एएपीजी) व सोसायटी ऑफ एक्सप्लोरिंग जियोफिजिस्ट (सेज) की ओर से अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर स्थित जार्ज आर ब्राउन कंवेशन सेंटर में सम्मेलन होगा। उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि वह पूर्व में जियो साइंस विषय पर दोनों संस्थाओं से स्काॅलरशिप भी ले चुके हैं। इसकी जानकारी होते ही उनके शिक्षक पिता संदीप शुक्ला व अन्य परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है। कानपुर देहात के गंगदासपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात संदीप के साथी शिक्षकों ने घर आकर बधाई दी। उत्कर्ष की मां सुषमा शुक्ला की परवरिश की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमेज के बारे में
भूविज्ञान और ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रहीं कंपनियों, वैज्ञानिकों, संस्थाओं, पेशेवरों की यह तीसरी अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला है। इसमें भूविज्ञान और ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोधों और जानकारियों को साझा किया जाएगा। इसका उद्देश्य भविष्य की चुनौतियों का हल और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की रणनीति और योजना बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article