फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Utensil market shines ahead of Dhanteras, purchases increase

Auraiya News: धनतेरस से पहले चमका बर्तन बाजार, बढ़ी खरीद

Wed, 15 Oct 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 15 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Utensil market shines ahead of Dhanteras, purchases increase
फोटो-15एयूआरपी 15- दुकान पर सजे बर्तन। संवाद
बिधूना। धनतेरस का पर्व आते ही कस्बा का बर्तन बाजार चमक उठा है। हर साल की तरह इस बार भी घर-घर में बर्तन खरीदने की परंपरा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन इस बार खास बात यह है कि बर्तन पर जीएसटी घटने से ग्राहकों को राहत मिली है। ऐसे में व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छा कारोबार हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी में कमी आने से इस बार धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी अधिक होने की संभावना है। दुकानदारों ने ग्राहकों की मांग को देखते हुए नए डिजाइन और बेहतर क्वालिटी के बर्तनों का स्टॉक बढ़ा लिया है। पीतल से लेकर स्टील के बर्तनों से दुकानें सज गई है। लोटे से लेकर ग्लास व चम्मच तरह-तरह की वैरायटी में उपलब्ध हैं। थाली व अन्य बर्तनों की भी डिजाइनें ग्राहकों को लुभा रही है। मुरादाबाद से लेकर दिल्ली से यह बर्तनों की खेप मंगाई गई है।
विज्ञापन

------------------
बोले व्यापारी, अच्छे व्यापार की उम्मीद
बिक्री में होगा इजाफा
फोटो-15एयूआरपी 16- प्रमोद कुमार गुप्ता। संवाद
बर्तन व्यापारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार जीएसटी घटने से बर्तनों की कीमतों में कमी आई है। इससे बिक्री में इजाफा होगा। ग्राहकों का रुझान पहले से ज्यादा दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जुटाया पर्याप्त स्टॉक
फोटो-15एयूआरपी17 - कैलाश कांत। संवाद
बर्तन व्यापारी कैलाश कांत ने कहा कि जीएसटी में कमी का सीधा असर बाजार पर दिख रहा है। लोग पहले से ज्यादा खरीदारी के लिए आ रहे हैं। धनतेरस को लेकर पर्याप्त स्टॉक जुटा लिया गया है। लोग अभी से आइटम पसंद करने लगे हैं।

---------
फैशनेबल बर्तनों की डिमांड
फोटो-15एयूआरपी 18- राकेश गुप्ता। संवाद
बर्तन व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि अब बाजार में डिजाइनदार और आकर्षक बर्तन आने लगे हैं। पहले जहां साधारण बर्तन ही बिकते थे, अब ग्राहक नए फैशनेबल बर्तन पसंद कर रहे हैं। जिसका स्टॉक जुटाया गया है।


----------
अच्छा चलेगा व्यापार
फोटो-15एयूआरपी 19- विनोद कुमार। संवाद
बर्तन व्यापारी विनोद कुमार ने बताया कि इस बार जीएसटी केवल पांच प्रतिशत रह गई है। इससे ग्राहकों को राहत मिल रही है। व्यापार अच्छा चलने की उम्मीद है।

फोटो-15एयूआरपी 15- दुकान पर सजे बर्तन। संवाद

फोटो-15एयूआरपी 15- दुकान पर सजे बर्तन। संवाद

फोटो-15एयूआरपी 15- दुकान पर सजे बर्तन। संवाद

फोटो-15एयूआरपी 15- दुकान पर सजे बर्तन। संवाद

फोटो-15एयूआरपी 15- दुकान पर सजे बर्तन। संवाद

फोटो-15एयूआरपी 15- दुकान पर सजे बर्तन। संवाद

फोटो-15एयूआरपी 15- दुकान पर सजे बर्तन। संवाद

फोटो-15एयूआरपी 15- दुकान पर सजे बर्तन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed