फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Urad-moong crop was destroyed due to rain

Auraiya News: बारिश की भेंट चढ़ गई उड़द-मूंग की फसल

Sun, 31 May 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Urad-moong crop was destroyed due to rain
फोटो-37- रुरुगंज में कटी पड़ी मूंग की फसल में भरा पानी। संवाद
रुरुगंज। क्षेत्र में लगातार हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में जलभराव होने से उड़द और मूंग की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

कई खेतों में अभी तक पानी नहीं सूखा है। नमी के संपर्क में आकर अब पक चुकी फसल बीज अंकुरित हो जाएंगे। ऐसे में यह उपज अब बिक्री के लायक नहीं रहेगी।
किसानों का कहना है कि गेहूं की कटाई के दौरान बारिश ने काफी हद तक नुकसान पहुंचाया था। अब फिर से बारिश के कारण खेतों में पकी और कटी पड़ी उड़द-मूंग की फसल पानी में डूब गई है। जलभराव के चलते फसल का दाना फूलने लगा है और कई जगह अंकुरित भी हो गया है। इससे उपज और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

किसान राम प्रकाश, अनिल कुमार और रामवीर सिंह ने बताया कि खेतों में जमा पानी निकालने के लिए किसान लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन पानी न सूखने से समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ और खेतों से पानी नहीं निकला तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिक्री नहीं कर पाएंगे
सरसों की कटाई के बाद तीन बीघा मूंग बोई थी। गेहूं के बाद अब मूंग में भी बारिश के चलते घाटा हो गया है। नमी के चलते मूंग अंकुरित हो गई है। अब महज घर में ही प्रयोग हो सकेगी। बिक्री नहीं कर पाएंगे।- सरमन सिंह, किसान

फसल घाटे की रही
दो माह के अंदर उड़द- मूंग की फसल काफी हद तक मुनाफा दे जाती है लेकिन इस बार बारिश के चलते फसल घाटे की रही है। जो कुछ भी उत्पादन होगा, उसका उचित भाव भी नहीं मिलेगा।-रामगोपाल, किसान

फोटो-37- रुरुगंज में कटी पड़ी मूंग की फसल में भरा पानी। संवाद

फोटो-37- रुरुगंज में कटी पड़ी मूंग की फसल में भरा पानी। संवाद

फोटो-37- रुरुगंज में कटी पड़ी मूंग की फसल में भरा पानी। संवाद

फोटो-37- रुरुगंज में कटी पड़ी मूंग की फसल में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed