फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Upset over his wife going to her parents' house, a young man committed suicide by hanging himself

Auraiya News: पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 07 Jan 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Upset over his wife going to her parents' house, a young man committed suicide by hanging himself
मृतक अवनीश फाइल फोटो।  - फोटो : मृतक अवनीश फाइल फोटो।
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खास के संपर्क मार्ग से सटे आम के बाग में सोमवार सुबह मैच खेल रहे बच्चों ने युवक का शव फंदे से लटका देखा। पुलिस के अनुसार युवक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसके मायके चले जाने से परेशान होकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन

कुदरकोट कस्बा निवासी अवनीश कुमार (25) रविवार की शाम घर से बिजली के तार की वायरिंग लेने के लिए निकला। देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। पुत्र के लापता हाेने से मां कुसुम देवी परेशान थीं। सोमवार सुबह रामपुर खास रोड पर स्थित ओम प्रकाश के आम के बाग में बच्चों ने उसका शव फंदे से लटका देख ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

परिजनाें ने बताया है कि तीन वर्ष पहले इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के लखना निवासी रुचि से अवनीश की शादी हुई थी। डेढ़ साल का पुत्र है। बच्चे को लेकर दंपती में झगड़ा होता था। तीन दिन पहले रुचि के पिता उसे व उसके बेटे का साथ ले गए थे। तबसे अवनीश अवसाद में था। कुदरकोट थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि जांच की गई है। मृतक का मोबाइल पास में ही पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed