फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uproar of students against recovery

औरैयाः वसूली के विरोध में छात्रों का हंगामा

Mon, 22 Aug 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Uproar of students against recovery
औरैया। शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये लेने और रसीद न देने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। सीएमएस के हस्तक्षेप के बाद छात्रों को रसीद व अधिक लिए गए रुपये वापस कराए गए।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक क्षेत्र के जरहुलिया निवासी छात्र केशव, गौरव, अंकित शर्मा, आकाश, दयालपुर निवासी आमिर खान समेत करीब 40 छात्र सोमवार को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 50 शैया जिला अस्पताल आए थे। छात्रों का आरोप है कि कमरा नंबर 13 और 15 में उनके प्रमाण पत्र के आवेदन के दौरान कुल 100 रुपये लिए गए। जब उन्होंने प्रमाण पत्र फीस की रसीद मांगी तो कर्मचारियों ने टरका दिया।
विज्ञापन

इसी बीच पता चला कि स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने का सरकारी शुल्क 68 रुपये है। इससे नाराज छात्र हंगामा करने लगे और सीएमएस से शिकायत की। सीएमएस राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि छात्रों से वसूले गए अतिरिक्त रुपये वापस कराकर रसीद दे दी गई है। मामले की जांच के साथ छात्रों से फीस से अधिक रुपये लेने वाले कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed