{"_id":"7a3d24e946511fb0e3af5647210625c0","slug":"upitiiti-exam-will-test-12022-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होंगें 12022 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होंगें 12022 परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आगामी दो फरवरी को होने वाली उप्र टीचर पात्रता परीक्षा में 12022 परीक्षार्थियों के लिए 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। पूरी परीक्षा को 24 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की देखरेख में टीईटी परीक्षा कराई जाएगी। साल 2016 की दो वर्गों में होने वाली टीईटी परीक्षा के प्राथमिक वर्ग में 3340 तथा उच्च प्राथमिक वर्ग में 8682 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। आगामी दो फरवरी को होने वाली इस परीक्षा के लिए डीआईओएस दफ्तर स्तर से 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
डीआईओएस ने पूरी परीक्षा को 24 सेक्टरों में विभाजित किया है। टीईटी परीक्षा पर नजर रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। यह स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रो पर मौजूद रह कर पारदर्शी परीक्षा कराने में अपनी ड्यूटी निभाएंगे।
विज्ञापन
वहीं पूरी परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक को भी नामित कर दिया गया है। डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी परीक्षा कराई जाएगी। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की जानकारी देतेे हुए बताया कि शहर में चार, बिधूना में दो, दिबियापुर में तीन तथा मुरादगंज, अजीतमल व ककोर में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
तैयारी बैठक आज
औरैया। सदर ब्लाक सभागार में डीएम माला श्रीवास्तव ने टीईटी परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने परीक्षा के लिए तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों व परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापकों को गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां चाक चौबंद रखे जाने के निर्देश दिए। कहा कि उक्त तिथि में होने वाली टीईटी परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने परीक्षा के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार व उप जिलाधिकारियों को निरतंर भ्रमण पर रहने के निर्देश दिए हैं।