फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Three police posts will be built on Bundelkhand Expressway in Auraiya

Auraiya: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बनेंगी तीन पुलिस चौकियां, लोगों को समय रहते मिलेगी सहायता

Thu, 22 Dec 2022 12:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 12:01 PM IST
सार

अजीतमल तहसील क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तीन पुलिस चौकियों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए पहले से ही जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव  शासन को भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
Three police posts will be built on Bundelkhand Expressway in Auraiya
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जल्द ही लोगों की पुलिस सहायता करती नजर आएगी। जिले के सीमा में पड़ने वाले करीब 50 किलोमीटर दायरे में तीन पुलिस चौकियां बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। गृह विभाग ने विभागीय स्तर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

जिले में अजीतमल तहसील क्षेत्र के नौरी गांव से लेकर बिधूना सीमा तक करीब 50 किलोमीटर के दायरे में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बना है। एक्सप्रेसवे की शुरू होते ही पुलिस और प्रशासन ने शासन के निर्देश पर अस्ता के पास नौरी गांव के सामने, मिहौली व तुर्कपुर के पास पुलिस चौकी बनाए जाने के लिए जगह चिह्नित की गई थीं।
विज्ञापन

इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। तीन माह पहले भेजे गए प्रस्ताव पर मंगलवार को शासन ने स्वीकृति दी है। गृह विभाग उत्तर प्रदेश ने आफीशियल ट्वीट कर जानकारी दी है कि औरैया में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तीन पुलिस चौकियों की स्वीकृति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसे होने व किसी राहगीर को परेशानी होने पर पुलिस की मदद मिलने में देर लगती है। अभी तक एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अजीतमल, अयाना व औरैया कोतवाली पुलिस की थी। नई चौकियों के बनने से अब संबंधित चौकी क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। साथ ही लोगों को समय से पुलिस सहायता मुहैया हो सकेगी।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहले से जमीन चिह्नित की जा चुकी है। शासन से तुर्कपुर, मिहौली व नौरी गांव के पास पुलिस चौकी बनाए जाने की स्वीकृति मिली है। जल्द ही स्टाफ की तैनाती कर चौकी संचालित कराई जाएगी। -चारु निगम, एसपी, औरैया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed