फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Unregistered diagnostic centre sealed after complaint of wrong treatment

Auraiya News: गलत इलाज की शिकायत पर अपंजीकृत डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Fri, 24 Jul 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Unregistered diagnostic centre sealed after complaint of wrong treatment
बिधूना। गलत इलाज और गलत जांच रिपोर्ट देने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बिधूना में एक निजी अस्पताल को नोटिस जारी किया। वहीं, अपंजीकृत रूप से संचालित हो रहे डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया।
विज्ञापन

नोडल डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि कानपुर बर्रा स्थित आदर्श नगर निवासी विकास सिंह वर्मा ने 22 जुलाई को आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था कि बिधूना के ब्रज हॉस्पिटल में उनका गलत उपचार किया गया तथा अंकुर डायग्नोस्टिक सेंटर ने गलत जांच रिपोर्ट दी। इस पर सीएमओ के निर्देश पर नोडल व टीम में डॉ. बृजेश सिंह ने शुक्रवार को दोनों संस्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ब्रज हॉस्पिटल मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में पंजीकृत मिला लेकिन मौके पर संबंधित चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल में केवल संचालक अश्वनी कुमार एवं प्रिया प्रजापति मौजूद मिले। चिकित्सक की अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं भरथना रोड स्थित अंकुर डायग्नोस्टिक सेंटर निरीक्षण में बिना पंजीकरण के संचालित मिलता पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया।

डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जो कमियां मिलीं, उनके अनुसार कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed