{"_id":"c1834f82a96d0092f8cd9e8a9043d31e","slug":"university-the-third-eye-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व विद्यालय परीक्षा पर तीसरी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व विद्यालय परीक्षा पर तीसरी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 01 Mar 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मार्च से शुरू हो रही विश्वविद्यालीय परीक्षा इस बार तिलक महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए छह सचल दस्ते बनाए गए हैं, जो पूरी परीक्षा पर नजर रखेगी। महाविद्यालय में मोबाइल व पर्स लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
तिलक महाविद्यालय में दो मार्च सोमवार से शुरू होने वाली विश्वविद्यालय परीक्षा नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। विश्वविद्यालय परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगी। महाविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पहला सीसीटीवी कैमरा मुख्य गेट पर लगवाया गया है, जो महाविद्यालय के अंदर प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं पर नजर रखेगा। दूसरा सीसीटीवी कैमरा स्ट्रांग रूम यानि उत्तर पुस्तिकाएं रखे जाने वाले कक्ष में लगाया गया है। इसके अलावा एक अन्य कैमरा प्राचार्य कक्ष में लगाया गया है। इसके जरिए प्राचार्य पूरी परीक्षा में नजर रखेंगे।
विज्ञापन
महाविद्यालय में नकलविहीन परीक्षा कराए जाने को प्राचार्य डा. अविनाशचंद्र गुप्ता ने चार सहायक केंद्राध्यक्ष बनाए हैं। इसके अलावा नकल रोकने को छह सदस्यीय आंतरिक सचल दलों का गठन किया गया है।
परीक्षा के दौरान मोबाइल व अस्त्र-शस्त्र लाने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई छात्र-छात्रा मोबाइल लेकर आता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।